ढेला में 28 मई से होगी थियेटर, पेंटिंग और सिनेमा पर कार्यशाला………

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-रचनात्मक शिक्षक मंडल द्वारा विगत 12 वर्षों से ग्रीष्मावकाश में जश्न ए बचपन के तहत स्कूली बच्चों के लिए थियेटर(रंगमंच),पेंटिंग,सिनेमा पर होने वाली वर्कशॉप इस बार 28 मई से 1 जून तक होगी,उपरोक्त जानकारी कार्यशाला संयोजक नवेंदु मठपाल ने दी।राजकीय इंटर ढेला में होने जा रही इस कार्यशाला में थियेटर एक्सपर्ट के रूप में 5 सदस्यीय टीम दिल्ली से आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मूल रूप से कोलकाता निवासी प्रोनवेश जी दो सदस्यीय टीम के साथ प्रतिभागी बच्चों को पेंटिंग के गुर सिखाएंगे।सहयोगी एक्सपर्ट के रूप में जाने माने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार , प्रकृतिविद राजेश भट्ट,वरिष्ठ चित्रकार सुरेश लाल,शिक्षाविद् कमलेश अटवाल मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

श्री मठपाल के अनुसार अब तक 80 बच्चों ने इस हेतु रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।कार्यशाला पूर्णतः आवासीय है।

Ad_RCHMCT