चोरी का खुलासा- पीड़ित का ही पुत्र निकला आरोपी, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार में घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर ‌‌दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़ित का ही पुत्र निकला। उसने नशे की लत पूरी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

जानकारी के अनुसार बीते रोज गुलजार पुत्र जमीर निवासी ग्राम मुण्डाखेडा कला द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनके घर से अज्ञात चोर द्वारा मोबाईल फोन, इंवर्टर बैट्रा, 1 इंडेक्शन आदि चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कल देर रात कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ित गुलजार के पुत्र आसिफ को चोरी के सामान के साथ जैतपुर तिराहे से दबोच लिया गया। जिसे आज न्यायालय मेंं पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

Ad_RCHMCT