उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम, जताई जा रही ये संभावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम के अचानक बदलते मिजाज के कारण तापमान में निरंतर गिरावट का दौर जारी है। पिछले 48 घंटे में पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते ठंड में वृद्धि हुई है। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, औसत तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। इसके परिणामस्वरूप पर्वतीय इलाकों में रात का औसत तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और मैदानी इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी दिनों में कोहरे और पाले के कारण तापमान में और गिरावट होने की संभावना है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 नवंबर बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर सुबह और शाम कोहरा और धुंध का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने से राहत की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

21 से 23 नवंबर के बीच उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में घने कोहरे की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान, इन जिलों के कुछ स्थानों पर सुबह और शाम को घना कोहरा छा सकता है, जबकि अन्य मैदानी क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। 

यह भी पढ़ें 👉  डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक, डॉक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि राज्य में अगले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कोहरे और पाले का प्रकोप बढ़ने से ठंड में और वृद्धि हो सकती है। उन्होंने इस दौरान वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Ad_RCHMCT