रेलवे स्टेशन में थी वारदात को अंजाम देने की योजना, चाकू के साथ दबोचा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। चैकिंग के दौरान जीआरपी ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जीआरपी पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए रेलवे स्टेशन में चैकिंग की जा रही थी। इस बीच एक युवक भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से अवैध चाकू बरामद ‌हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम मोहम्मद दानिश पुत्र मोहम्मद जावेद निवासी लाईन नंबर बनभूलपुरा बताया। आरोपी का कहना है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था और शिकार की तलाश कर रहा था। जीआरपी ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। 

Ad_RCHMCT