रिजॉट में शोर शराबा और उत्पात मचाना पड़ा महंगा, पुलिस ने की ये कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

भीमताल स्थित “द पाम रिजॉर्ट” में रात के समय शोर शराबा और उत्पात मचाए जाने का मामला सामने आया, जिससे आस-पास रहने वाले परिवारों और परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल,  प्रहलाद नारायण मीणा ने इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए 05 मार्च 2025 की रात को एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास की राह पर अल्मोड़ा: सीएम धामी ने दन्या को दी ₹4.96 करोड़ के कॉलेज भवन की सौगात; क्षेत्र के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

इस टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी,  नितिन लोहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने “द पाम रिजॉर्ट” में दबिश दी, जहां ओम साईं कैमिकल कंपनी, मेरठ द्वारा आयोजित एक समारोह में 32 लोग (26 पुरुष और 6 महिलाएं) मौजूद पाए गए। इन सभी ने तेज आवाज में साउंड बजाकर काफी शोर मचाया था, जिससे आसपास के लोगों को भारी असुविधा हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान: पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विदेश मंत्री ने दिया 'Institutional Performance Award'

भीमताल थानाध्यक्ष  विमल कुमार मिश्रा ने मौके पर ही 26 व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत ₹250 का चालान किया, जिससे कुल ₹6,500 जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही रिजॉर्ट के प्रबंधक के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

सभी आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में इस प्रकार के कृत्य दोहराए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT