उत्तराखंड में इस दिन तक कहीं तेज तो कहीं होगी हल्की बारिश

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने 17 सितम्बर तक प्रदेश में बारिश की संभावना जारी की है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बरसात तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपदों को 17 सितंबर को येलो अलर्ट से बाहर रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

जबकि 16 सितम्बर तक इन जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बरसात को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं भूस्खलन चट्टान गिरने राजमार्ग का अवरोध होने तथा नदी नाले उफान पर होने को लेकर बेहद सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Ad_RCHMCT