पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे यह नेता, ‌हुए निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोटद्वार के एडवोकेट प्रवेश रावत की पार्टी विरोधी गतिविधियों और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही अनर्गल बयानबाजी को गंभीरता से लिया है। इसे देखतेहुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा और प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात के निर्देश पर अनुशासन समिति के सदस्य सचिव धनीलाल शाह द्वारा एडवोकेट प्रवेश रावत को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं उनके द्वारा लम्बे समय से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की जा रही अनर्गल बयानबाजी के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

उन्होंने कहा कि एडवोकेट प्रवेश रावत द्वारा की जा रही पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनर्गल बयानबाजी को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया। जिसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Ad_RCHMCT