दुःखद- एक्टिवा खाई में गिरने से महिला की मौत, दो बच्चों  समेत तीन घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड रविवार को  एक दुःखद हादसा हुआ। गढ़वाल मंडल के के टिहरी जिले में नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर गुजराडा के पास एक एक्टिवा खाई में गिर गई, जिसमें चार लोग सवार थे। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लखवाड़ परियोजना पर मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन: दिसंबर 2034 के बजाय वर्ष 2031 तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम; एलएंडटी और यूजेवीएनएल को दिए कड़े निर्देश

जानकारी के अनुसार, यह हादसा लगभग ढाई बजे हुआ। चारों लोग एक्टिवा से नरेंद्रनगर से देहरादून जा रहे थे, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हल्द्वानी के गौलापार में शिफ्ट होगा नैनीताल हाईकोर्ट!

घायल अंजू (28) पत्नी सलवीर, निवासी ग्राम पावली, घनसाली को नरेंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, अन्य घायलों पुष्पा देवी (50) पत्नी स्वर्गीय भरत सिंह और उनके दो बच्चे (04 वर्षीय बेटा और 06 वर्षीय बेटी) को जॉलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात: 18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर-देहरादून सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार

बताया गया कि अंजू और पुष्पा देवी मां-बेटी थीं। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Ad_RCHMCT