रामनगर-अल्मोड़ा से लौट रहे बाइक सवार युवक पर बाघ ने किया हमला।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर/अल्मोड़ा

राज्य में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामले में यहां अल्मोड़ा से लौट रहे बाइक सवार दो युवको पर नेशनल हाईवे कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के मोहान में बाघ ने अचानक हमला कर दिया।

जिसके उपरांत पिछली सीट पर बैठे युवक को बाघ घसीटकर जंगल की ओर ले गया सूचना मिलते ही वन विभाग रामनगर डिवीजन और कॉर्बेट प्रशासन की टीमो द्वारा युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जातिवादी नफरत की बलि चढ़ा 17 वर्षीय केतन लाल; महिला एकता मंच ने रामनगर में फूंका विरोध का बिगुल

प्राप्त समाचार के अनुसार अमरोहा निवासी अनस और अफसारुल अल्मोड़ा घूमने आए थे वहां से वापसी में जब यह मोहान से थोड़ा आगे की ओर आये तो अचानक बाघ ने हमला कर दिया बताया जा रहा है बाइक को अनस चला रहा था और बाघ बाइक के पीछे बैठे युवक अफसारुल को उठाकर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खुशखबरी:श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज


चलती बाइक से बाघ के युवक को उठाकर जंगल में ले जाने की घटना से वन महकमे में हडकंप मच गया। आनन-फानन कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क और रामनगर वन प्रभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात तक सर्च एंड रेस्क्यू अभियान जारी था।

Ad_RCHMCT