नैनीताल सेल्फी लेने के दौरान झील में गिर गई पर्यटक महिला, पुलिस ने ऐसे बचाया Video

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in nainital

रात्रि समय नैनीताल पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का अद्भुत उदाहरण, महिला को झील में डूबने से बचाया

मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल 2025 को रात के 11:15 बजे एक घटना घटित हुई। जिसमे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में गिर गई, तो पास में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला। इस प्रयास से महिला को बचा लिया गया और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने मानवता और कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इस कठिन समय में उनकी तत्परता और साहस ने एक कीमती जीवन को बचा लिया।

Ad_RCHMCT