दुःखद- दुर्घटना में बाइक सवार दो फुफेरे भाइयों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। हल्द्वानी-रूद्रपुर रोड पर देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई अपने घर लौट रहे थे और अपने परिवार के इकलौते सदस्य थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मृतक भाइयों की पहचान योगेश चौधरी और मोहित चौधरी के रूप में हुई है। योगेश रुद्रपुर के शांति विहार कॉलोनी का निवासी था, जबकि मोहित आदर्श कॉलोनी घासमंडी का निवासी था। दोनों भाई रात के समय बाइक पर हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने गश्त के दौरान सिडकुल में पारले चौक के पास दोनों को सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

योगेश हाल ही में बी फार्मा की डिग्री प्राप्त करने के बाद अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था, जबकि मोहित एक ग्लास स्टोर में मार्केटिंग का काम करता था। दोनों परिवार के इकलौते सहारा थे।

Ad_RCHMCT