सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

राज्य में सड़क हादसे को लेकर एक और मामले देहरादून से सामने आ रह है यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में हिमाचल के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त समाचार के मुताबिक देहरादून जिले के कालसी कोठी इच्छाड़ी में लगभग 150 मीटर गहरी खाई में कार गिर गयी जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर SDRF की टीम ने तेजी से रेस्क्यू आपरेशन कर राहत बचाव आरभ किया

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

ओर घटनास्थल पर रोप के माध्यम से गहरी खाई में उतर कर वाहन (वाहन संख्या HP 08A 3768) तक पहुंच बनायीं और तीन शवों को वाहन से बाहर निकालकर स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। तीनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

मृतकों का सूची:-
1) दिलशाद पुत्र इब्राहिम निवासी नेखा, हि०प्र०. उम्र लगभग – 24 वर्ष।
2) पमिश पुत्र रामानंद निवासी डकोली, हिमांचल प्रदेश, उम्र 34 वर्ष।
तीसरे व्यक्ति की अभी पहचान नही हो पाई है।

Ad_RCHMCT