ब्रेकिंग:-(दुखद) यहाँ सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज के समय में सड़क हादसों के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं खास करके सड़क हादसों के मामले उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र से सामने आ रहा है यहां पर दो चचेरे भाइयों की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। बता दें कि यह लोग दीपावली मेला देखकर बुधवार को घर लौट रहे थे तभी इनकी बाइक रोडवेज बस से टकरा गई जिसमें बीकॉम और डी फार्मा कर रहे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

बता दें कि नानकमत्ता में दीपावली का मेला लगा है और बीते मंगलवार को मकसूदन पूर्व देवरनिया बरेली निवासी 20 वर्षीय संजय गंगवार और 19 वर्षीय सौरभ गंगवार तथा इनका दोस्त अभिषेक गंगवार मेला देखने के लिए यहां आए। जिसके बाद बुधवार को यह लोग अपने घर को जा रहे थे

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

मगर बाजपुर- सितारगंज हाईवे के पास रोडवेज बस से इनकी बाइक टकरा गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इन्हें सीएचसी सितारगंज में भर्ती कराया वहां पर डॉक्टर ने संजय और सौरभ को मृत घोषित कर दिया तथा अभिषेक को हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

परिजनों के मुताबिक संजय गंगवार डी फार्मा का छात्र था और सौरभ गंगवार बीकाम करता था। जैसे ही इस घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वह तुरंत सितारगंज अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने बताया कि संजय तथा सौरभ दोनों चचेरे भाई थे। इस घटना के बाद संजय और सौरभ के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT