दुखद-रामनगर कोसी नदी मे डूबने से बच्चे की मौत,SDRF ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल पुछड़ी क्षेत्र कोसी नदी में डूबे हुए बच्चे का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद।

आज दिनांक 22 सितंबर 2024 को पुलिस थाना रामनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछड़ी क्षेत्र के पास कोसी नदी में एक बच्चा डूब गया है,जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में  मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया व कड़ी सर्चिंग के दौरान उक्त बच्चे के शव को कोसी नदी से बरामद कर जिला पुलिस का सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्य सेवक सदन में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मृत बच्चे का नाम :–धीरज सिंह पुत्र श्री गोविंद सिंह उम्र 12 वर्ष निवासी बस्ती पुछडी रामनगर

Ad_RCHMCT