दुखद-(उत्तराखंड) यहाँ दर्दनाक हादसा,खाई मे गिरी आल्टो कार,6 की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून – डूंग नामक क्षेत्र में आल्टो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद खबर सामने आ रही है ताजा मामला आज दिनाँक 29 फरवरी 2024 को स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि डूंग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्यहीनता नहीं होगी बर्दाश्त – SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा ने 02 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त आल्टो कार (UK07DU-4719) त्यूणी से अटाल की ओर जाते समय लगभग 800 मीटर गहरी खाई दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें 07 लोग सवार थे जिनमें से 06 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जबकि 01 व्यक्ति घायलावस्था में था। उक्त वाहन में सवार व्यक्ति चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई व सभी शवों को स्थानीय पुलिस व लोगों की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि 01 घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से पूर्व में ही एम्बुलेंस के माध्यम  से अस्पताल भिजवा दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-हरिद्वार नगर निगम द्वारा भूमि क्रय प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच: सीएम पुष्कर सिंह धामी

घायल का विवरण:-
1. श्री जीत बहादुर उम्र 35 वर्ष पुत्र सुख बहादुर
निवासी :- त्यूणी देहरादून

मृतको का विवरण:-
1.श्री सूरज उम्र 25 वर्ष सुख बहादुर
निवासी :- त्यूणी देहरादून

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला हादसाः भिड़ंत के बाद कारें जलकर खाक, एक की मौत

2. श्री संजू उम्र 25 वर्ष पुत्र सुख बहादुर
निवासी :- त्यूणी देहरादून

3. शीतल  24 वर्ष पत्नी सूरज
निवासी :- त्यूणी देहरादून

4. संजना उम्र 22 वर्ष पुत्री बल बहादुर
निवासी :- त्यूणी देहरादून

5. श्री दिव्यांश उम्र 11 वर्ष जीत बहादुर
निवासी :- त्यूणी देहरादून

6. श्री यश उम्र 6 वर्ष पुत्र सूरज
निवासी :- त्यूणी देहरादून