दुःखद- उत्तराखंड में शादी से लौट रही कार हादसे का शिकार, तीन की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्‍तराखंड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें शादी से लौट रही एक कार त्यूणी के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकारों की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

छुमरा से त्यूणी की ओर आ रही ऑल्टो कार रायगी मंदिर के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार में सवार छह लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मृतकों के पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, और प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया गया है कि चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। 

Ad_RCHMCT