दुःखद- अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग में देर रात सड़क हादसा हो गया। यहां जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा निवासी अर्जुन यूएसए में क्रूज में नौकरी करता था। वह दो माह की छुट्टी पर 20 मई को घर आया था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लोहियापुल निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट (26) पुत्र स्व.नैन सिंह अपने पड़ोसी यशपाल खोलिया के साथ मंगलवार रात किसी काम से कार से हल्द्वानी जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

इसी दौरान चोरगलिया के जंगल में अचानक आए जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 कर्मियों ने दोनों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अर्जुन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

Ad_RCHMCT