धराली-स्यानाचट्टी में त्राहिमाम, सीएम ने प्रभावितों से की बात, मदद का वादा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों भारी आपदाओं का कहर जारी है, जिससे उत्तरकाशी जिले के धराली और स्यानाचट्टी इलाकों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी का दौरा किया। सीएम धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने आपदा पीड़ितों से मिलकर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मानसून के दौरान प्रदेश के थराली, पौड़ी, पिथौरागढ़ समेत कई अन्य क्षेत्रों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार लगातार इन आपदाओं का आकलन कर रही है और संबंधित संस्थान आपदाओं के कारणों का गहन अध्ययन कर रहे हैं, ताकि भविष्य में उनकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

सीएम धामी ने कहा कि वे स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हैं और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा जिला प्रशासन के साथ मिलकर युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्यों को सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है और उनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे मिल-जुलकर इन आपदाओं से निपटने में सहयोग करें। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से दिशा-निर्देश जारी कर आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन जारी है और प्रभावितों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT