बारिश बन सकती है मुसीबत! उत्तराखंड में 5 दिन तक बिन बुलाए मेहमान बनेंगे बादल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में और बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्यभर में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार, 27 अगस्त से शुरू हो रहे इस अलर्ट के तहत देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी, और कुमाऊं मंडल के नैनीताल व बागेश्वर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि 6 अगस्त को पौड़ी जिले में आपदा की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, जिससे सतर्कता और भी ज़रूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का 12 घंटे में पुनर्निर्माण: भाऊवाला से लौटते समय सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मैदानी जिलों में भी तेज गरज के साथ वर्षा और आकाशीय बिजली का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

गुरुवार को भी हालात कुछ खास नहीं बदलेंगे। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की आशंका बनी रहेगी। अन्य पहाड़ी जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

शुक्रवार, 29 अगस्त को मानसून का असर कुमाऊं क्षेत्र में ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दिन बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में भी बारिश के तीव्र दौर की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शनिवार और रविवार यानी 30 और 31 अगस्त को उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। लगातार बारिश को देखते हुए राज्य सरकार, आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

Ad_RCHMCT