शासन स्तर पर तबादले- दो पीसीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। दो पीसीएस अफसरों का तबादला करते हुए शासन ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। कुछ और पीसीएस अफसरों के तबादला होने की भी खबर है। शासन स्तर पर तबादला सूची तैयार की जा रही है जिस पर जल्द ही मुहर लगने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

लंबे समय से चर्चा थी कि पीसीएस अफसरों के तबादले हो सकते हैं। इसी कड़ी कड़ी में देर रात शासन ने दो पीसीएस अफसरांे के तबादले की सूची जारी कर दी। रुद्रप्रयाग के एडीएम वीर सिंह बुदियाल और स्मार्ट सिटी के एसीईओ श्याम सिंह राणा को नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के रैकूना में भीषण अग्निकांड: वेदप्रकाश का आशियाना जलकर राख, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर बंधाया ढांढस

वीर सिंह बुदियाल को नगर निगम देहरादून का मुख्य नगर आयुक्त बनाया गया है। जबकि श्याम सिंह राणा को रुद्रप्रयाग का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। चर्चा है कि कई और पीसीएस अफसरों की सूची तैयार हुई है जिनका जल्द ही तबादला हो सकता है। इस सूची में 10 से ज्यादा पीसीएस अफसरों के नाम बताए जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT