अ‌नियंत्रित होकर खाई में जा गिरा ट्रक, लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में बुधवार सुबह भीषण हादसा हो गया। गोला बाईपास में पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि घटना बुधवार सुबह 4:00 बजे के आसपास की है जहां अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि गोलापार पुल के पास UP25CT6130 (18 टायरा ट्रक ) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। जिस कारण उसमें आग लगी हुई है यही ट्रक की आग जंगलो की तरफ फैल रही है जिसके बाद तुरंत अग्निशमन की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में सजी 'हिमालयन फूड फेस्टिवल' की रौनक, पारंपरिक उत्पादों की हुई जमकर खरीदारी

गनीमत रहेगी ट्रक खाई में गिरते ही घायल ट्रक चालक किसी तरह से ट्रक से बाहर निकाल सड़क तक पहुंचा। जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाया गया। जिसमें कोई जनहानि नही हुई और एक बहुत बड़ा हादसा होने से रोका गया। अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा कि हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।

Ad_RCHMCT