उत्तराखंड- रोशनाबाद जेल से फरार कैदी की मदद करने वाले दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार में रोशनाबाद जेल से फरार हुए कैदी-बंदी पंकज की मदद करने के आरोप में पुलिस ने उसके ताऊ के बेटे बॉबी और उसके दोस्त नितिन को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पंकज को मोटरसाइकिल पर छोड़ने और उसे पैसे ट्रांसफर करने में मदद की थी। 

पुलिस ने इस मामले में एक टेलीकॉम संचालक को भी चिह्नित किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि पहले से ही एक अन्य आरोपी को इसी मामले में जेल भेजा जा चुका है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी कि 11 अक्तूबर को जिला कारागार रोशनाबाद में रामलीला के दौरान कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग का सदस्य पंकज और विचाराधीन बंदी राजकुमार दीवार फांदकर फरार हो गए थे। 

पुलिस की 10 टीमें इन फरार कैदियों की तलाश में जुटी हुई हैं। IG गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने दोनों फरार कैदियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने बताया कि कैदी पंकज और रामकुमार भागने के बाद रानीपुर की लेबर कॉलोनी पहुंचे, जहां पंकज के मौसेरे भाई सुनील ने उन्हें सहायता की। इसके बाद, बॉबी और नितिन ने पंकज को मोटरसाइकिल पर लक्सर छोड़ने के लिए मदद की। पंकज ने नितिन के माध्यम से अपने परिचित से 1500 रुपये मंगवाए थे, जो कि एक टेलीकॉम मालिक के नंबर पर ट्रांसफर किए गए थे। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इन आरोपियों को सुल्तानपुर लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और फरार करने में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि पंकज को पिछले साल सफाई नायक बसंत चौधरी हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जबकि रामकुमार अगस्त में अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Ad_RCHMCT