यमुनोत्री धाम मार्ग में हार्ट अटैक से दो श्रद्धालुओं की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

चारधाम यात्रा पर आये दो श्रद्धालुओं की मौत होना सामने आया है। बताया जा रहा है कि यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम को अलग अलग स्थानों पर हार्ट अटैक से श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल (71) और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी (69 ) की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT