छोटे भाई को बचाने गंगा मे कूदी दो बहनें,SDRF कर रही खोजबीन

ख़बर शेयर करें -

थाना रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत हरिपुर कलां, गंगा नदी में बही दो नाबालिक बालिकाएं, SDRF कर रही खोजबीन

आज दिनाँक 16 सितंबर 2024 को सूचना मिली कि गीता कुटीर आश्रम के पास गंगा घाट पर सुबह करीब 11:30 बजे 02 बालिकाएं नदी में डूब गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। SDRF टीम द्वारा SI पंकज खरोला के नेतृत्व में राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का रोडमैप; यूसीसी, सुशासन, ऑल-वेदर टूरिज्म और ₹34 हजार सरकारी नौकरियों का उल्लेख

ये तीनों भाई बहन गंगा घाट पर नहाने गए थे,जहाँ छोटा भाई तेज बहाव में बहने लगा जिसे बहता देख दोनों बहनों ने गंगा में छलांग लगा दी। छोटे भाई को तो स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया परन्तु दोनों बहनें लापता हो गयी।

Ad_RCHMCT