दुःखद- पेड़ गिरने से स्कूटी सवार दो बहनें जख्मी, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। हरिद्वार-भेल मार्ग पर  भगत सिंह चौक के पास अचानक एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस हादसे में स्कूटी पर सवार दो बहनें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा भगत सिंह चौक और गांधी पार्क के पास हुआ, जहां दोनों बहनें स्कूटी पर सवार थीं। अचानक पेड़ गिरने से आंचल नामक बहन की मौत हो गई, जबकि सोनिया घायल हो गई।

मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर आंचल की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि सोनिया की हालत गंभीर थी और उसे हायर सेंटर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

रानीपुर कोतवाली के एसएचओ कमल मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि हादसे के बाद अग्निशमन विभाग की मदद से पेड़ को हटाया जा रहा है। पुलिस की टीम घायल को अस्पताल भेजने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अग्निशमन विभाग के फ्रंट लीड ऑफिसर नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना शाम 4:50 बजे मिली थी, जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम किया। उन्होंने यह भी बताया कि पेड़ काफी पुराना था, और बिना किसी आंधी-तूफान के गिरने की संभावना है।

Ad_RCHMCT