उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक हादसा, दो पर्यटकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। देहरादून के चकराता टाइगर फॉल पर पानी के साथ बहती झील पर ऊपर से एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो पर्यटकों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मृतकों में सुजोऊ गांव के निवासी गीताराम जोशी और दिल्ली से घूमने आई पर्यटक अल्का शामिल हैं। घायल पर्यटकों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

यह हादसा टूरिस्ट एरिया में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में मातम का माहौल है और अधिकारियों ने दुर्घटना की वजह का पता लगाने और भविष्य में सुरक्षा प्रबंध कड़े करने का आश्वासन दिया है।

Ad_RCHMCT