दुःखद- सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से दुःखद खबर सामने आ रही है। देहरादून के रायवाला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर उत्तराखण्ड में श्रद्धा और नमन: मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में महापुरुषों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मृतक युवकों की पहचान डोईवाला निवासी दलविंदर सिंह और विशाल के रूप में हुई है। सड़क पर पड़े शवों की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम सहित नैनीताल जनपद के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बढ़ी पर्यटकों-श्रद्धालुओं की संख्या

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस को बाइक सवार युवकों के सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल मृतकों के परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT