Udham Singh Nagar पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार-आठ लाख रुपये की चरस के साथ 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अवैध नशा/नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार —  02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी के सख्त निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा थाना पंतनगर क्षेत्र से 4 किलो 35 ग्राम अवैध चरस बरामद तथा दो शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।

बरामद अवैध चरस की कीमत आठ लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।

ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही भविष्य में भी लगातार रहेगी जारी

एसएसपी ऊधमसिंहनगर द्वारा संबंधित थानाध्यक्ष को गिरफ्तार अभियुक्तों की अर्जित  संपत्ति की जांच किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  ​नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग के बाद ही केंद्रों में मिल रहा अभ्यर्थियों को प्रवेश

मंगलवार की देर सायं रुद्रपुर हल्द्वानी रोड टांडा जंगल के पास कोतवाली पंतनगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक स्कूटी को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोक कर चैक करने पर स्कूटी चला रहे व्यक्ति तथा स्कूटी के पीछे बैठे व्यक्ति के कब्जे से 4 किलो 35 ग्राम अवैध चरस मय प्लास्टिक की पन्नियों,01 अदद स्कूटी UK-04-AJ-0346 तथा 02 अदद मोबाइल फोन एवं कुल 3100 रुपये बरामद हुए। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध चरस की बरामदगी होने पर अभियुक्तों को धारा 8/20/60 NDPS ACT के अपराध से अवगत कराते हुए रात्रि समय 22.30 बजे गिरफ्तार किया. अभियुक्तों से बरामद अवैध चरस के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त अवैध चरस को गांव में थोड़ी थोडी एकत्र कर बेचने की बात बताई । अभियुक्तों से बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध थाना कोतवाली पंतनगर में FIR NO-161/2024 धारा 8/20/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया. अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है. अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 'विकास गोष्ठी' का आयोजन, जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

नाम पता अभियुक्त
1-चन्द्रशेखर भट्ट पुत्र रमेश चंद्र भट्ट निवासी ग्राम झिरकोट थाना धौलाछीना अल्मोड़ा उम्र 20  वर्ष
2-दिनेश बेलवाल उर्फ दीपक  बेलवाल पुत्र गंगा दत्त निवासी ग्राम  सलडी थाना  भीमताल  नैनीताल उम्र-50 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  जय बाबा नीम करौली: कैंची धाम में कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा।

बरामदा माल का विवरण
1. कुल 4 किलो 35 ग्राम अवैध चरस मय प्लास्टिक की पन्नीयां
2. 01 अदद स्कूटी UK-04-AJ-0346
3. 02 अदद मोबाइल फोन

Ad_RCHMCT