रेलवे न्यूज:-रामनगर-चण्डीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस मे कोचों की संख्या को लेकर अपडेट

ख़बर शेयर करें -

बरेली 25 अप्रैल, 2024:-रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की सुविधा हेतु निम्नलिखित गाड़ियों के कोच संरचना में निम्नवत परिवर्तन के साथ कोचों की संख्या 12 से बढ़ाकर 15 कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष


– 12527/12528 रामनगर-चण्डीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस में रामनगर से 29 अप्रैल,2024 से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जी.एस.एल.आर.डी. के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 03, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 04, वातानुकूलित कुर्सीयान का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

-15059/15060 लालकुंआ-आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुंआ एक्सप्रेस में लालकुंआ से 30 अप्रैल,2024 से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जी.एस.एल.आर.डी. के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 03, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 04, वातानुकूलित कुर्सीयान का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे।

Ad_RCHMCT