उत्तराखंड-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ गहरी खाई में गिरे 02 युवक,1 की मौत,1 गंभीर

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून ओल्ड मसूरी मार्ग पर 02 युवक गिरे खाई में, SDRF ने किया रेस्क्यू।

आज दिनांक 29 सितम्बर 2023 को देहरादून कण्ट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में 02 युवक खाई में गिर गये जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

उक्त सूचना प्राप्त SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष सिंह रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पहुँचकर लगभग 100 मीटर नीचे खाई में उतरकर उक्त युवकों तक पहुँच बनायी जिसमे 01 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व दूसरा व्यक्ति व्यक्ति घायल अवस्था में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

SDRF टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया व मृतक को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

युवकों का विवरण

घायल का नाम :- श्री कपिल चौधरी उम्र 30 वर्ष पुत्र श्री ब्रजपाल, निवासी :- सुभाष नगर बणत शामली।

मृतक का नाम :-श्री विनीत चौधरी उम्र 35 वर्ष पुत्र बिल्लू, निवासी :- सुभाष नगर बणत शामली।

Ad_RCHMCT