उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा,वैगनआर कार गहरी खाई में गिरी,01 पुरुष व 03 महिलाओं की मौत,2 घायल

ख़बर शेयर करें -

जनपद बागेश्वर में खाई में गिरा वाहन, SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन

गुरुवार को जनपद नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई की रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल HC टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन वैगनआर कार(UA 04 E 4727) है ,जो लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरी है। वाहन में 6 व्यक्ति सवार थे।

जिनमे से एक महिला व बच्ची को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई से 01 पुरुष व 03 महिलाओं के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

मृतकों का विवरण:-

1) दरपान सिंह S/O दान सिंह – उम्र 60 वर्ष ,ग्राम बिन्दुखत्ता

2) लाली देवी w/0 खुशाल सिंह उम्र – 55 वर्ष , ग्राम – चेटानगड

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

3) गोपुनी देवी w/O गोपाल सिंह उम्र- 62 वर्ष , ग्राम – चेटानगढ़

4) आनुली देवी w/O पान सिंह उम्र 50वर्ष, ग्राम- भनार

घायलों का विवरण:-

(5) ज्योति Dlo गंगा सिंह उम्र – 4 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

(6) पुष्पा देवी w/o बलवत सिंह उम्र 32 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

Ad_RCHMCT