उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ राफ्टिंग के दौरान हादसा,दिल्ली के 2 युवक गंगा नदी मे बहे,SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश निम बीच मे दिल्ली निवासी 02 युवक डूबे, SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान।

शनिवार को थाना मुनिकीरेती द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि दिल्ली से आये 02 युवक निम बीच पर राफ्टिंग के उपरांत नदी में चले गए जहाँ वें नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम तत्काल मय राफ्ट व रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF टीम द्वारा निम बीच के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग के साथ ही डीप डाइविंग के माध्यम से भी सर्चिंग की जा रही है। अभी तक युवकों का कुछ पता नही चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
कल प्रातः पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

डूबे हुए युवकों का विवरण:-

(1) वंश कौशल पुत्र अनिल शर्मा ,उम्र – 26 ,प्रशांत विहार दिल्ली

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

(2) कुमार गौरव उम्र – 26 छत्तरपुर फतेहपुर दिल्ली

Ad_RCHMCT