उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नदी में बनी झील में गिरा,SDRF ने 2 घायलों को रेस्क्यू कर भिजवाया अस्पताल,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

जनपद पौड़ी के थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया 02 लोगों का रेस्क्यू

उत्तराखंड राज्य में भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ से हादसों की खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला मंगलवार को थाना सतपुली द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि सतपुली से 02 किमी आगे एक बोलेरो वाहन (UK12 TA 0822) अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से ASI गब्बर सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे जोकि सतपुली से चौमासूधार की ओर जा रहे थे,अचानक वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में बनी झील में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

SDRF टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू अभियान आरम्भ किया। रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नदी में उतरकर दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से किनारे लाया तत्पश्चात बिना देरी किये एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु हंस अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

घायलों का विवरण:-

  1. प्रेम बल्लभ पुत्र श्री भैरव दत्त, 36 वर्ष, निवासी- चौमासूधार, पौड़ी गढ़वाल।
  2. अरविंद पुत्र श्री अर्जुन सिंह, 27 वर्ष, निवासी- चौमासूधार, पौड़ी गढ़वाल।
Ad_RCHMCT