उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) देर रात खाई मे गिरी कार,1 की दर्दनाक मौत,1 गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

जनपद चमोली – खाई में गिरी कार, SDRF ने घायल को किया रेस्क्यू

मंगलवार को देर रात्रि चौकी गौचर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक उमराव सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 40 मीटर गहरी खाई में नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिसमे से एक व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी व दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में था।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय: 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त हों प्रदेश की सड़कें — सीएम धामी के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश

SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। तदुपरांत घटना में मृत व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

गौरतलब है की वाहन गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था की अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

वाहन संख्या :- UK11 7556

घायल का नाम :- श्री विनोद
निवासी :- चमोली

मृतक का नाम :- प्रेम सिंह उम्र 58 वर्ष है।
निवासी :- चमोली

Ad_RCHMCT