उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यूपी से दोस्तों के साथ आया युवक नदी में डूबा , SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी – नीम बीच के पास एक युवक गंगा नदी में डूबा , SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

बुधवार को थाना मुनिकिरेती द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि नीम बीच के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति डूब गया है।जिसमे SDRF डीप डाइविंग रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी व भूकंप चेतावनी प्रणाली मजबूत करने के निर्देश।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकारणों के तत्काल घाटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने तीन दोस्तों के साथ बरेली से ऋषिकेश घूमने आया था और नीम बीच के पास पाण्डु पत्थर के ऊपर से नदी में मारने लगा व दो जम्प मरने के बाद तीसरी जम्प में व्यक्ति नदी से बाहर नहीं आया।SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा घटनास्थल व सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा; राजस्थान के पर्यटकों की थार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डूबे व्यक्ति का नाम :- सुनील सैनी उम्र – 25 पुत्र सुरेश सैनी
पता :- मीनाक्षी पुरम मेरठ, उत्तर प्रदेश

Ad_RCHMCT