उत्तराखंड-(बड़ी खबर) बहन को धमकाना व शराब बेचने की सूचना पुलिस को देने पर हत्या कर बहाया गंगा में शव,पुलिस ने किया खुलासा।।

ख़बर शेयर करें -

UKPoliceStrikeOnCrime

उत्तराखंड-यहाँ युवक को पहले शराब पिलाकर और फिर लाठी-डण्डों से पीटकर चाकुओं के वार करने के बाद मृत युवक का शव युवकों ने चाकू सहित गंगा में बहाने वाले युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

दोस्ती की आड़ में दिया था हत्या की वारदात को अंजाम
पथरी पुलिस ने हत्या के राज से उठाया “तीनो आरोपी किए गिरफ्तार”

घटनाक्रम थाना पथरी क्षेत्र का है जहां तीन युवकों ने हत्या के इरादे से पहले तो एक युवक को शराब पिलाई और फिर लाठी-डण्डों से पीटकर चाकुओं के वार किए। इतना सब करने के बाद मृत युवक का शव तीनों युवकों ने चाकू सहित गंगा में बहा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

युवक के परिजन द्वारा हत्या की आशंका को लेकर दी गई तहरीर पर धारा 364, 302, 120B IPC के दर्ज मुकदमें की जांच में जुटी पथरी पुलिस ने SO पथरी रविन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में मुकदमा दर्ज होने के मात्र 13 घंटे के भीतर तीनों अभियुक्त क्रमशः

  1. शुभम निवासी शाहपुर पथरी
  2. कृष्ण निवासी पथरी
    3.रोहित निवासी शाहपुर पथरी
यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

को गिरफ्तार कर समस्त घटनाक्रम का खुलासा करने में कामयाबी हासिल की। गंगा का तेज बहाव होने के कारण शव बरामद नहीं हो पाया है। शव की तलाश हेतू SDRF एवं स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास के साथ ही ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त कृष्ण द्वारा बताया गया कि मृतक द्वारा मेरी बहन को धमकाया गया था व मेरी शराब बेचने की सूचना पुलिस को दी गई थी जिस वजह से मेरी उसके साथ पुरानी रंजिश थी। बदला लेने के लिए मैंने अपने दोस्तों की मदद से वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

पुलिस टीम
1- SO पथरी रविन्द्र कुमार
2- SI समीप पांडेय (चौकी प्रभारी फेरुपुर)
3- SI रुकम नेगी, 4- SI सुधांशु कौशिक
5- का0 सतेंद्र, 6- का0 संदीप, 7- का0 सुखविंद्र

Ad_RCHMCT