उत्तराखंड:-(बड़ी खबर) कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर,मंहगाई भत्ते (डीए) में बढोतरी की मुख्यमंत्री ने प्रदान की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

राजकीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के मंहगाई भत्ते में बढोतरी की मुख्यमंत्री ने प्रदान की स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के राजकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (डीए) 4 प्रतिशत बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। बढ़े हुए डीए से लगभग तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

शासनादेश जारी होने के बाद उत्तराखंड में अब महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जायेगा। कैबिनेट ने कार्मिकों के डीए बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य कर्मचारियों एवं पेशनर्स के हित में मंहगाई भत्ता बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

Ad_RCHMCT