उत्तराखंड:- बड़ी खबर- इस भाजपा नेता को मारी गोली , मौत

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में उत्तराखंड में अपराधिक गतिविधियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है एक ऐसा ही मामला अपराधी गतिविधि को लेकर उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार से सामने आ रहा है। यहां गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्र नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अमरदीप छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता थे। आरोपियों ने जगजीतपुर में स्थित अमरदीप के घर में घुसकर उन्हे गोलियों से भून डाला। अमरदीप को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो आरोपियों को पकड़ा है। यह दोनों आरोपी मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे हैं और इनसे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन


फौरी तौर पर फिलहाल अभी मामला लेनदेन का दिखाई दे रहा है। पकड़े गए आरोपियों से पूरी पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारण सामने आएंगे। जानकारी के मुताबिक अमरदीप चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ से की थी, लेकिन उनके खिलाफ कनखल थाने में कई मुकदमे दर्ज हो चुके थे और उन पर बीते दिनों गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी।

Ad_RCHMCT