उत्तराखंड-यहां अनाज की टंकी से निकला खून,आ रही थी बदबू, किरायेदारों का हाल जानने पहुंचा मकान मालिक तो उड़े होश

ख़बर शेयर करें -

धर्मनगरी हरिद्वार से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार मकान मालिक रात के समय अचानक अपने किरायेदारों का हाल जानने पहुंचता है।अनाज की टंकी से खून बहकर बाहर आने पर उसके होश उठ जाते हैं। बदबू आने पर वह जब टंकी में झांक कर देखता है तो चीख निकल पड़ती है। उसके अंदर एक नौजवान का शव पड़ा हुआ था। जिसे धारदार हथियार से कत्ल किया गया था। इसी कारण उसका खून टंकी से बाहर बह रहा था। रात के अंधेरे में दिल दहला देने वाला यह नजारा किसी भूतिया फिल्म का नहीं, बल्कि हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में हुई कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात का है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

आधी रात पुलिस कप्तान अजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह समेत सभी आला अधिकारी सुबह तक युवक की शिनाख्त कराने में जुट गए। आख़िरकार युवक की पहचान नितिन भंडारी चोरी खाल पाबो, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। पुलिस अब नितिन के बगल में किराए के मकान में रहने वाले एक महिला उसके पार्टनर की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भगवानपुर में थाने से कुछ दूरी पर चांद कॉलोनी में 3 मंजिला मकान के सिकंदर नामक एक व्यक्ति ने किराए पर दिया हुआ था। इस बिल्डिंग में सभी आस-पास के फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी रहते थे। महिला और उसके पार्टनर की तलाश करने के साथ ही अन्य किरायेदारों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

बताया गया है कि 4 दिन पहले ही वह दोनों मकान खाली कर गए हैं। प्रथम दृश्य उन दोनों का हाथ ही हत्या में हो सकता है इसलिए पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बहुत जल्द इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

युवक का शव करीब 4 दिन पुराना बताया गया है। उसके सर पर किसी धारदार चीज से हमला किया गया है। इसीलिए काफी ज्यादा खून बहा है। मकान खाली करके गए किरायेदारों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। उनके गिरफ्त में आने के बाद ही कत्ल का राज फ़ास हो पाएगा।

Ad_RCHMCT