उत्तराखंड:(ब्रेकिंग) यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे मे 3 की मौत 1 घायल, परिवार में कोहराम, क्षेत्र मे शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड:-राज्य मे सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद खबर सामने आ रही हैं ताजा मामला बागेश्वर से सामने आ रहा है दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है।

रामलीला देखकर वापस घर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी। तीन की मौत एक गंभीर घायल। परिजनों में मचा कोहराम ,गांव में छाया मातम।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर में देर रात बागेश्वर दफौट मोटर मार्ग में बिलौना-दफौट पुलिस लाइन बायपास मोटर के समीप ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना में तीन की मौत एक घायल।

घटना पौने दो बजे रात बताई जा रही है।डीसीआरबी से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।कोतवाल कैलाश नेगी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुँचे।रात में पहाड़ी चट्टान के बीच टार्च से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।काफी मसक्त के बाद वाहन में सवार चारो युवकों को रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

घटना में कार से छटके तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार में फंसा एक यात्री गम्भीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा भी रेस्क्यू करने पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

दुर्घटना में मनोज कुमार पुत्र पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम सिमतोली दफौट घायल है।जबकि
मृतक-विजय सिह पुत्र सुरेश सिह सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित सिंह पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष ,
सुनील सिह पुत्र सूरेश सिह उम्र 21 वर्ष है।

मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है।वहीं मौत की खबर से गाँव मे मातम और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT