UTTARAKHAND-(BREAKING) यहाँ ईटो से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान के ऊपर जा गिरा,1 की मौत,ड्राइवर द्वारा छलांग लगाकर बचाई अपनी जान।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND-(BREAKING) यहाँ ईटो से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान के ऊपर जा गिरा,1 की मौत,ड्राइवर द्वारा छलांग लगाकर बचाई अपनी जान।।

ACCIDENT NEWS अल्मोड़ा -राज्य में भी सड़क हादसों मे जनहानि की घटनाएं भी सामने आ रही है कभी पहाड़ तो कभी मैदान से दुखद खबरें सामने आ रही हैं।ताजा मामला बाड़ेछीना के पास हुआ दर्दनाक हादसा एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से सूचना मिली कि बाड़ेछीना अल्मोड़ा के पास एक ईटो से भरा ट्रक पलट गया है। जिसमे एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से मुख्य आरक्षी रवि रावत के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे, जो हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे।

बाड़ेछीना के पास वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान के ऊपर जा गिरा। जिसमे से ड्राइवर द्वारा छलांग लगाकर अपनी जान बचाई गई व दूसरे व्यक्ति की ट्रक के नीचे दबकर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीमों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ट्रक के नीचे दबे व्यक्ति (नाम पंकज धपोला उम्र 28 वर्ष निवासी बिलखेत बागेश्वर )के शव को क्रेन व जेसीबी की सहायता से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT