उत्तराखंड:-(ब्रेकिंग) यहाँ नदी मे डूबे युवक का 2 दिन बाद कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून के कालसी क्षेत्रान्तर्गत कोटि इछाड़ी में डूबे व्यक्ति का शव SDRF ने किया

बुधवार को थाना कालसी द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि तहसील अंतर्गत कोटि इछाड़ी डैम के पास टोंस नदी में एक युवक डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

उक्त सूचना पर HC आशिक अली के नेतृत्व में SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। विगत दिनाँक से ही SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

आज दिनाँक 03 मार्च 2023 को SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान कोटि इछाड़ी डैम के पास टोंस नदी में लगभग 40 फ़ीट गहराई में डाइविंग करते हुए उक्त युवक का शव बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

मृतक का विवरण:-यशपाल पुत्र कृपाल सिंह, उम्र- 31 वर्ष, निवासी- ललऊ, कालसी, देहरादून।

SDRF टीम का विवरण:-हे0का0 आशिक अली,हे0का0 सुनील तोमर,का0 विक्रम सिंह,का0 संदीप सिंह,का0 प्रेम सिंह,का0 रजत तोमर,का0 नीरज खंडूरी,चालक आशीष

Ad_RCHMCT