उत्तराखंड- यहां नाले में मिला नवजात का शव,  क्षेत्र में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। रुड़की तहसील क्षेत्र के पास एक नाले में नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शनिवार को नाले में नवजात के शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

इस घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को नाले से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नवजात एक बालक है। 

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान के प्रयास जारी हैं, जिससे इस दुखद घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Ad_RCHMCT