उत्तराखंडः यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से डोल उठी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। देर रात उत्तरकाशी जिले में एक और भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनका केंद्र बिंदु बाडाहाट रेंज, मन्डो जसपुर के घने जंगलों में था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

भूकंप का समय 01:40:01 IST दर्ज किया गया और इसकी तीव्रता 2.05 मापी गई। भूकंप की गहराई 5 किमी थी और इसकी स्थिति अक्षांश 30.74 N और देशांतर 78.47 E पर थी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) दिल्ली के अनुसार, भूकंप के झटके मुख्य रूप से उत्तरकाशी जिले के जिला मुख्यालय और मनेरी क्षेत्र में महसूस किए गए। हालांकि, अन्य तहसील क्षेत्रों में कोई हलचल नहीं देखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

शुक्र है कि इस बार भी किसी प्रकार की जानमाल की हानि की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय तहसील, थाना और चौकियों द्वारा वायरलेस और दूरभाष के जरिए प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Ad_RCHMCT