उत्तराखंड- किसान की ‌दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। शनिवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर के कलियावाला में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर एएसपी व अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

जानकारी के अनुसार जसपुर के ग्राम कलियावाला निवासी मनजीत सिंह का हाइवे पर रेस्टोरेंट का काम चल रहा है। वह अपने गांव से दोपहर मिट्टी भरान का काम देखने के लिए हाइवे स्थित अपने जमीन पर पहुंचा तभी पहले से घात लगाकर बैठे दो हमलावरों ने मनजीत को गोली मारी दी जिससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आनन फानन में स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Ad_RCHMCT