उत्तराखंडः सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को दी बड़ी सौगात

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर  बड़ी सौगात दी है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की बहनें रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

यह मुफ्त यात्रा सुविधा केवल उत्तराखंड राज्य की सीमाओं के भीतर ही मान्य होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रक्षाबंधन के दिन रोडवेज स्टेशनों पर बसों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, बसों में सवार महिलाओं को कंडक्टर ई-टिकट मशीन से गंतव्य तक का टिकट जारी करेंगे, जिस पर किराए के स्थान पर “शून्य” अंकित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

इसके अलावा, प्रत्येक डिपो को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस नि:शुल्क सेवा का विवरण अलग पंजिका (रजिस्टर) में दर्ज करें। साथ ही, यात्रा का व्यय आकलन (cost estimation) तैयार कर मंडलीय प्रबंधक संचालन के माध्यम से मुख्यालय की लेखा शाखा को भेजा जाएगा, ताकि शासन को प्रतिपूर्ति की मांग भेजी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

यह पहल महिलाओं को उनके भाइयों तक पहुँचने में सहूलियत देने और त्योहार को और भी खास बनाने के उद्देश्य से की गई है।

Ad_RCHMCT