उत्तराखंड-(बिग ब्रेकिंग) यहां युवक-यु्वती का शव मिलने से मची सनसनी

ख़बर शेयर करें -

राज्य के एक घर में दो लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल मचा हुआ है बता दें कि मामला देहरादून के रेस क्रॉस इलाके का है। शुरुआती जांच में दोनों के जहर के इंजेक्शन लगाकर सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। मामला प्रेमप्रसंग का माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास और समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री खजान दास से मिले राहुल सिंह दरम्वाल, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

शवों को देखकर लगता है कि जहर के चलते दोनों की मौत हुई है। दोनों के जहर का इंजेक्शन लगाए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय


आपको बता दें कि रेसकोर्स इलाके में एक घर में युवक और युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर 25 साल के राहुल और शिल्पा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। इलाके के लोगों की माने तो शिल्पा शादीशुदा थी ।

यह भी पढ़ें 👉  SSP ALMORA के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का फरार वारंटियों पर बैक-टू-बैक एक्शन

Ad_RCHMCT