उत्तराखंड- मौसम विभाग की इस दिन भारी बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 18 अगस्त को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के सभी जिलों में रविवार को भारी बारिश होगी। वहीं शनिवार को भी छह जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में 18 अगस्त को भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कहीं कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तेज से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। जबकि मौसम विभाग ने राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तेज दौर होने की संभावना व्यक्त की है।मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में लोगों से दिन के साथ ही रात को भी सतर्कता बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

Ad_RCHMCT