उत्तराखंड- मौसम विभाग की अपडेट, इन जिलों में बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के दो सीमांत जिलों—पिथौरागढ़ और बागेश्वर—में बारिश की संभावना जताई है। मानसून के बाद मौसम में बदलाव आया है, जिससे प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप खिली रहती है। 

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

मौसम विभाग के अनुसार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। 

राजधानी देहरादून में, आज आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। हाल ही में बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। स्थानीय लोग और श्रद्धालु ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर घूमते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

मौसम में इस परिवर्तन के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की अपील की गई है, ताकि लोग मौसमी बीमारियों से बच सकें।

Ad_RCHMCT