उत्तराखंड- यहां शराब के ठेके पास अधजला शव मिलने से हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांगड़ी स्थित एक शराब के ठेके के पास अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में डॉ. सलीम अली की जयंती पर 'बर्ड फेस्टिवल 2026' का उत्साहपूर्ण आगाज: विद्यार्थियों ने सीखे पक्षी अवलोकन के गुर

अधजला शव मिलने की सूचना पर एसओ नितेश शर्मा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

यह भी पढ़ें 👉  चीना पीक के दुर्गम जंगलों में लापता युवक की खोज: नैनीताल पुलिस, SDRF और डॉग स्क्वॉड का बड़ा सर्च अभियान

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शव की पहचान के लिए टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।

Ad_RCHMCT